फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में तीन हवालातियों से मिले चार मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल प्रशासन ने बैरकों में औचक छापामारी कर तीन हवालातियों से चार मोबाइल बरामद किए हैं। थाना सिटी पुलिस ने बुधवार को जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट मंजीत सिंह की शिकायत पर तीनों हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हवालाती लोकेश कुमार गोदरा वासी गांव हरीपुर जिला फाजिल्का, हवालाती किरण कुमार वासी घोड़ मुहल्ला तहसील जीरा जिला फिरोजपुर और हवालाती नीरज कुमार वासी जीरा सेंट्रल जेल फिरोजपुर में बंद हैं। जेल प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त तीनों हवालातियों के पास मोबाइल है। जेल अधिकारियों ने बैरकों में औचक छापामारी कर उक्त हवालातियों के पास से चार मोबाइल पकड़े हैं। हवालाती लोकेश के पास दो मोबाइल फोन थे। एएसआई सुखचैन सिंह के मुताबिक जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट मंजीत सिंह की शिकायत पर उक्त तीनों हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें