फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब का किसान भारी संकट में : जाखड़

Sun, 24 Apr 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
अबोहर (फिरोजपुर) के खुइयां सरवर की मंडी का दौरा करते कांग्रेस नेता सुनील जाखड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक दल के पूर्व नेता और विधायक सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब का किसान आज भारी संकट से गुजर रहा है। कभी बेमौसमी बरसात और कभी घटिया कीटनाशक की वजह से वह बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन


अगर पंजाब सरकार की ऐसी ही नीतियां रही तो किसान खेती का धंधा छोड़ने के लिए विवश हो जाएंगे। जाखड़ मंडियों में कई दिनों से अपनी गेहूं बेचने के लिए बैठे किसानों की समस्याएं सुनने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए कोई भी पुख्ता इंतजाम नहीं है।

जाखड़ ने खुईयांसरवार और कलरखेड़ा की अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने राज्य सरकार को चेताते हुए कहा कि वह समय रहते गेहूं खरीद के सभी प्रबंधों का पुख्ता इंतजाम करे ताकि किसानों का मंडियों में शोषण बंद हो।
विज्ञापन


इस अवसर पर ग्रामीण कांग्रेस के प्रधान बलबीर सिंह दानेवालिया, राजेश जाखड़, पूर्व सरपंच हरचंद झटवाल, सरपंच जोगिन्द्र सिंह, मोहन लाल मोमी, पूर्व सरपंच हंसराज, राजू कंबोज, सुभाष कंबोज, अमरीक सिंह, रिंकू और ओमप्रकाश उपस्थित थे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें