जालंधर से कांग्रेस सेवा दल के एडिशनल चीफ आर्गनाइजर सिमरनजीत सिंह ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी को शिकायत कॉपी भेजी है।
इसमें उन्होंने मांग की है कि कांग्रेस सेवा दल के चीफ आर्गनाइजर आईएस गुलाटी से मारपीट करने वाले विधायक सुखजिंदर सिंह को पार्टी से हटाया जाए। सिमरनजीत सिंह ने शिकायत की कॉपी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के वाइस प्रेजीडेंट राहुल गांधी और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी भेजी है।
सिमरनजीत सिंह ने कहा कि गुरदासपुर रैली के दौरान विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा की ओर से की गई यह हरकत बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि सुखजिंदर ने जिस समय चीफ आर्गनाइजर आईएस गुलाटी से बदसलूकी की थी। उस समय कैप्टन भी मौजूद थे।