गांव बूसोवाल हैलीपैड पर प्रधानमत्री मोदी से मुलाकात करते विधायक नवतेज सिंह चीमा। साथ में हैं सा?
- फोटो : KAPURTHALA
सुल्तानपुर लोधी से विधायक नवतेज सिंह चीमा ने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में नतमस्तक होने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पवित्र नगरी को आठ मार्गीय राष्ट्रीय मार्ग से जोड़ने के अलावा पूरे क्षेत्र के लोगों को उच्च स्तरीय सेहत सुविधाएं को देने के लिए एम्स की तर्ज पर मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित करने की अपील की है।
शनिवार की सुबह प्रधानमंत्री का सुल्तानपुर लोधी में पहुंचने का स्वागत करने के मौके पर विधायक चीमा ने प्रधानमंत्री को एक पत्र सौंप कर निवेदन किया है कि जब सारा विश्व श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व मना रहा है तो केंद्र सरकार सिख धर्म के बानी की इस नगर को पर्यटन के केंद्र के तौर पर विकसित करने के लिए लुधियाना-सुल्तानपुर लोधी-अमृतसर आठ मार्गीय सडक़ से जोडने के लिए केंद्र राष्ट्रीय हाईवे अथारिटी को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि सुल्तानपुर लोदी शहर न केवल अध्यात्मिक केंद्र है, वही पिछली 10 सदियों दौरान भी यह दिल्ली से लाहौर के व्यापारिक रुट के बीच एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र था, जिससे सारा केंद्रीय एशिया से खाड़ी के देशों तक व्यापार होता था। उन्होंने प्रधानमंत्री से यह भी मांग रखी कि सुल्तानपुर लोधी तथा इस के ईद-गिर्द के क्षेत्र में सेहत सुविधाओं के लिए एम्स की तर्ज पर मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल-कम-मेडिकल कालेज व रिसर्च सेंटर स्थापित किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि सुल्तानपुर लोधी व इसके ईद गिर्द माझा व मालवा क्षेत्र में 100 किलोमीटर तक सेहत सहूलियतों के लिए सेहत उच्च संस्थान की कमी है, इसलिए गुरु पर्व के मौके पर एम्स जैसी संस्था कायम करके लोगों को तोहफा दिया जाए।