फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालकिन व नौकरानी को बंधक बना 15 लाख की नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदकोट। स्थानीय न्यू कैंट रोड की गली नंबर दो में शनिवार दोपहर इंटरनेट ठीक करने के बहाने एक घर में दाखिल हुए तीन अज्ञात ने घर की मालकिन और नौकरानी को बंधक बनाया और करीब 15-16 लाख की नकदी व 20 तोले गहने लूटकर फरार हो गए। इस दौरान आरोपियों ने किरच से मालकिन को घायल भी कर दिया। पिस्तौल दिखाकर इस सारे घटनाक्रम को अंजाम दिया गया। घर से कुछ ही दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरों में मोटरसाइकिल पर आए इन तीन नकाबपोश आरोपियों की तस्वीर भी कैद हुई है जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे न्यू कैंट रोड की गली नंबर दो में रहने वाले केमिस्ट लवली जैन के घर तीन युवक पहुंचे और इंटरनेट ठीक करने का बहाना बनाकर घर में घुस गए। घर में दाखिल होते ही आरोपियों ने तेजधार हथियार व पिस्तौल निकाल ली और घर की मालकिन मोनिका जैन व घर में काम करने वाली नौकरानी को बंधक बना लिया। आरोपियों ने मालकिन महिला पर तेजधार किरच से वार करके उसे घायल कर दिया। इसके बाद पिस्तौल दिखाकर घर से 15-16 लाख की नकदी व करीब 20 तोले सोने के गहने लेकर फरार हो गए। आरोपी करीब एक घंटे तक घर की तलाशी लेते रहे और बड़े आराम से घटना को अंजाम देकर चले गए।
पीड़ित महिला मोनिका जैन ने बताया कि डोरबेल बजने पर उनकी नौकरानी ने दरवाजा खोला। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने इंटरनेट ठीक करने का बहाना बनाया और नौकरानी को धक्का देकर घर में जबरन दाखिल हो गए। आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर अलमारियों की चाबियां मांगी और इंकार करने पर आरोपियों ने किरच से वार कर दिए। बाद में आरोपी घर से सारी नकदी व गहनों के अलावा मालकिन के पहने हुए गहने भी उतरवाकर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर जिला पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। डीएसपी जसमीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है और कुछ सुराग भी हाथ लगे हैं। उन्होंने दावा किया कि आरोपियों की शिनाख्त करके उन्हें जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें