फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसेवाला व ग्रेवाल के गीतों के लिए डीसी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
फरीदकोट में डीसी को ज्ञापन सौंपते यूथ अकाली नेता परमबंस सिंह बंटी रोमाणा व अन्य - फोटो : FARIDKOT
विज्ञापन
फरीदकोट। यूथ अकाली दल ने सिद्धू मूसेवाला व कंवर ग्रेवाल के गीतों को यू-टयूब से हटाए जाने के विरोध में शुक्रवार को राष्ट्रीय प्रधान परमबंस सिंह बंटी रोमाणा की अगुवाई में डिप्टी कमिश्नर डॉ. रूही दुग्ग को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। हालांकि इस मामले को लेकर फरीदकोट में भी ट्रैक्टर मार्च निकाला जाना था, लेकिन बारिश के कारण मार्च को स्थगित कर दिया गया। इस मौके पर बंटी रोमाणा ने कहा कि केंद्र सरकार ने मूसेवाला के एसवाईएल व ग्रेवाल के रिहाई गीत पर पाबंदी लगाई है और दोनों ही गीतों में कुछ भी गलत नहीं है। गीत में पंजाब के हकों की बात की गई जोकि हर पंजाबी कर रहा है। ऐसे में क्या केंद्र सरकार हर पंजाबी की जुबान पर पाबंदी लगा देगी। उन्होंने पंजाब के अन्य मुद्दों पर राज्य की आप सरकार की चुप्पी भी सवाल खड़े किए और मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी कोसा। संवाद
विज्ञापन

फोटो 15एफआरडीपी02
फरीदकोट में डीसी को ज्ञापन सौंपते यूथ अकाली नेता परमबंस सिंह बंटी रोमाणा व अन्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें