फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: सड़क हादसे में नाबालिग की मौत, परिजन का प्रदर्शन

Sun, 11 Oct 2026 05:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। शक्ति नगर में एक सड़क हादसे में घायल नाबालिग की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजन और दोस्तों ने थाना नंबर-4 का घेराव कर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई।
विज्ञापन

मृतक के दोस्त संगम ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इसके बजाय परिजन पर अंतिम संस्कार करने का दबाव बनाया जा रहा है। परिजन ने अपने स्तर पर आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई है। यह जानकारी पुलिस को दी गई है, फिर भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। थाना प्रभारी अजमेर लाल ने बताया कि बीते दिन एक एक्टिवा और एक बुलेट मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हुई। इसमें साहिल घायल हो गया था। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में हर्ष अरोड़ा को नामजद किया है। वह मखदूमपुरा का निवासी है। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें