फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: मिलरों के पास बकाया राशि चुकाने का मौका, ओटीसी स्कीम लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
-31 अक्तूबर तक उठा सकेंगे लाभ, दोबारा शुरू कर सकेंगे काम
विज्ञापन

-
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने मिलरों के लिए वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) स्कीम लागू कर दी है जिसके तहत मिलर अपना बकाया राशि चुकाने के बाद दोबारा काम शुरू कर सकेंगे। 31 अक्तूबर तक इस योजना का लाभ लिया जा सकता है। कैबिनेट में मंजूरी के बाद सरकार ने अब इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

प्रदेश में काफी मिलर्स ऐसे हैं जो किसी कारण अपनी बकाया राशि सरकार को जमा नहीं करवा पाए हैं। 1688 मिलरों को इस स्कीम से लाभ होगा। मिलरों से एकमुश्त राशि लेकर उसका ब्याज और जुर्माना राशि माफ कर दी जाएगी। इससे वह दोबारा चावल मिल शुरू कर सकेगा। इसमें जिन केसों में 15 प्रतिशत बकाया राशि है। वही मिलरों को इस स्कीम का लाभ मिलेगा बाकी इस स्कीम से बाहर होंगे। तीन किस्तों में भी मिलर्स यह राशि जमा करवा सकेंगे जिसके बाद ही शेलर चलाने की अनुमति दी जाएगी। हर मिलर को मिलिंग के समय के पूरा होने के बाद राज्यीय खरीद एजेंसी के साथ अपना खाता क्लियर करना होता है ताकि उसे अगले साल कस्टम मिलिंग के लिए धान की अलॉटमेंट के लिए विचार किया जा सके। कई मिल मालिकों ने अपना बकाया जमा नहीं करवाया जिस कारण उन्हें डिफॉल्टर घोषित किया गया। विभाग के अनुसार ओटीसी स्कीम का लाभ लेने के लिए मिलर अनाज खरीद पोर्टल www.anaajkharid.in/ Anaaj Dashboards/Miller Registration Landing पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें