फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल रैली से दिया तंदरुस्ती का संदेश

विज्ञापन
कपूरथला के सैनिक स्कूल चौक पहुंचे जालंधर बाइकिंग क्लब के सदस्य - फोटो : KAPURTHALA
विज्ञापन
जालंधर बाइकिंग क्लब ने साइकिल रैली निकालकर तन और मन को तंदरुस्त रखने का न्योता दिया। क्लब से जुड़े 60 से अधिक साइक्लिस्टों ने रविवार को जालंधर के एपीजे स्कूल से सुबह 5.30 बजे साइकिल रैली शुरू की गई। इसमें 18 से लेकर 72 साल की आयु के व्यक्तियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह ने क्लब की प्रशंसा करते हुए कहा कि साइक्लिंग से शरीर को तंदरुस्त रख कर कोरोना वायरस से लड़ा जा सकता है। रैली का पहला पड़ाव पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में संपन्न हुआ। रैली सैनिक स्कूल कपूरथला से होते हुई वापस जालंधर पहुंचकर संपन्न हुई। पुलिस ने सुचारु यातायात के लिए पुख्ता प्रबंध किए। रैली में डॉ. गुरप्रताप सिंह, मेजर रवि गोगना, परवीन सिंह मान, बलजीत महाजन, ड. जेएस मठारू, प्रबल अरोड़ा, इंद्रपाल सिंह, आशु चोपड़ा, धीरज बतरा, सक्षम गुप्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें