फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: सिख शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का दिया संदेश

Mon, 17 Aug 2026 07:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुल्तानपुर लोधी। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने धर्म प्रचार लहर के तहत गुरुद्वारा गुरु का बाग में गुरमति समागम आयोजित किया। इसमें श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज और एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने संगत को संबोधित किया। दोनों ने गुरमति सिद्धांतों पर चलने और सिख शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
गड़गज्ज ने सिख कौम से आपसी एकता और संयम बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा, गुरु घर सिख संगत के लिए श्रद्धा, शांति और आध्यात्मिकता के केंद्र हैं। इसलिए इन पवित्र स्थानों की मर्यादा और पवित्रता को हर हाल में कायम रखना चाहिए। गड़गज्ज ने पंथ विरोधी ताकतों से एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने नांदेड़ में हुए हमले का जिक्र करते हुए गुरुद्वारा साहिब की पवित्र धरती पर हिंसक घटना न होने की बात कही। हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि सुल्तानपुर लोधी की धरती को गुरु नानक देव जी का चरण स्पर्श प्राप्त है। उन्होंने कहा, धर्म प्रचार लहर का उद्देश्य संगत को सिख सिद्धांतों से जोड़ने के साथ-साथ युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु नानक देव जी ने समाज में फैले अंधविश्वास और भ्रम के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने लोगों को सत्य, सेवा और नम्रता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। समागम के दौरान रागी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन किया। इस अवसर पर एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी, जूनियर उपाध्यक्ष बलदेव सिंह कल्याण और सदस्य गुरप्रीत कौर ने ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें