न्यू ज्यूडीशियल कांप्लेक्स नूरपुर दोनां में जिला कानूनी सेवाओं अथॉरिटी की ओर से शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया।
इसकी
अध्यक्षता जिला और सेशन जज आरएस राय ने की। इस मौके पर कपूरथला में छह,
सब-डिवीजन फगवाड़ा में तीन और सब-डिवीजन सुल्तानपुर लोधी में एक बेंच की
स्थापना की गई। इन बेंचों की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला व सेशन जज जसवीर सिंह
कंग, सिविल जज सीनियर डिवीजन कपूरथला बलविंदर कुमार, चीफ ज्यूडीशियल
मजिस्ट्रेट अमित थिंद, सिविल जज जूनियर डिवीजन सुमित सभरवाल, सिविल जज
जूनियर डिवीजन इंदू बाला, सिविल जज जूनियर डिवीजन अंकित ऐरी, सब-डिवीजन
मजिस्ट्रेट रुपिंदर सिंह फगवाड़ा, सिविल जज जूनियर डिवीजन फगवाड़ा वनीता
कुमारी, सिविल जज जूनियर डिवीजन दमनदीप सिंह हीरा, सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट
सुल्तानपुर लोधी मनप्रीत कौर ने की।
जिला और सेशन जज आरएस राय ने
बताया कि इस मासिक लोक अदालत में 245 केस शामिल किए गए। इसमें से 105 केसों
का मौके पर निपटारा करके एक करोड़ 26 लाख 89 हजार 365 रुपये की रकम सैटल
की गई। इस मौके पर राकेश कुमार, वरिंदर शर्मा, प्रदीप ठाकुर, अमृतपाल सिंह
बेदी, ज्ञान सिंह नूरपुरी, पीयूष मनचंदा मौजूद थे।