फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मेयर और भतीजों पर केस

Thu, 01 May 2014 10:50 PM IST
जालंधर।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कमिश्नरेट पुलिस ने कांग्रेस नेत्री रीटा शर्मा की शिकायत पर जालंधर के पूर्व मेयर व शिअद नेता सुरेश सहगल और उनके भतीजों पर केस दर्ज कर लिया है। उनपर गैरजमानती धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन


सुरेश सहगल पर रीटा शर्मा का आरोप था कि वह बूथ नंबर 168 से शिअद नेता बलजीत सिंह नीलामहल को बाहर निकालने के लिए पुलिस अधिकारियों से कह रहीं थीं। इसी बात पर पूर्व मेयर सुरेश सहगल ने उनके पति सुभाष शर्मा और उनके साथ मारपीट की। इस बीच एडीसीपी नरेश डोगरा पुलिस बल के साथ आ पहुंचे तो दोबारा सुरेश सहगल और उसके भतीजों ने मारपीट कर डाली।

रीटा शर्मा व उनके पति का मेडिकल बुधवार रात को सिविल अस्पताल से करवाया गया। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी संतोख सिंह, पूर्व मंत्री अवतार हेनरी भी साथियों के साथ अस्पताल पहुंचे और आला अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। आखिरकार रीटा शर्मा के बयान पर पुलिस ने पूर्व मेयर सुरेश सहगल और उनके दोनों भतीजों पर केस दर्ज कर लिया।।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें