फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में मैट्रेस फैक्टरी में भीषण आग: एक व्यक्ति झुलसा, कई धमाकों से दहला इलाका; घरों में आई दरारें

Thu, 03 Sep 2026 10:09 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

जालंधर के बस्ती पीर दाद रोड स्थित मोदी मैट्रेस फैक्टरी में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री और केमिकल मौजूद होने की बात कही जा रही है। इसी कारण आग तेजी से फैल रही है और उस पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
जालंधर में फैक्टरी में आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के बस्ती पीर दाद रोड स्थित मोदी मैट्रेस फैक्टरी में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने के दौरान कई जोरदार धमाके हुए, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आग से एक व्यक्ति के झुलसने की भी सूचना है। वहीं आसपास के कई घरों में दरारें आ गई हैं।

विज्ञापन


फैक्टरी में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री और केमिकल मौजूद होने की बात कही जा रही है। इसी कारण आग तेजी से फैल रही है और उस पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो रहा है। यह सवाल खड़ा हो गया है कि रिहायशी इलाके में इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक केमिकल कैसे पहुंचा। प्रशासन इस मामले की जांच करेगा। मौके पर प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौजूद हैं। वे लगातार आग बुझाने के काम में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन


आग लगने का कारण और प्रभाव
आग लगने का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी खराबी को वजह माना जा रहा है। धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक सुनाई दी। इससे स्थानीय निवासियों में भय का माहौल है। आसपास के घरों को खाली कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें