फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगाई

Mon, 21 Oct 2013 11:11 PM IST
अमर उजाला, जालंध्ार
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। शहर लसूड़ी मोहल्ला में विवाहिता ने मनचले से परेशान होकर मिटटी का तेल डालकर आग लगा ली और खुदकुशी का प्रयास किया। महिला को गंभीर हालात में अस्पताल में भरती कराया गया है।
विज्ञापन


डाक्टरों के मुताबिक महिला अस्सी प्रतिशत तक झुलस चुकी है। विवाहिता का आरोप है कि उसने पुलिस थाने में मनचले के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर यह कदम उठाया।

पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी युवक सोनू और उसकी मासी की बेटी गीता के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाना, छेड़छाड़ करना व धमकी देने का केस दर्ज कर गीता को काबू कर लिया है।
विज्ञापन


लसूड़ी मोहल्ला निवासी पूजा (32)पत्नी बलदेव बिल्ला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाली विवाहिता गीता का मौसेरा भाई सोनू अक्सर उसके घर आता था। सोनू उसको गलत निगाह से देखता और उससेछेड़छाड़ भी करता था। उसने इन हरकतों का विरोध किया और पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।

इसके बाद सोनू ने उसके साथ मारपीट की तो रविवार को पूजा ने दोबारा थाने में शिकायत दर्ज करवाई लेकिन फिर भी कार्रवाई नहीं होने पर उसने सोमवार को मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी का प्रयास किया। उसने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम में गीता भी अपने मसौरे भाई का साथ देती रही। 
इस संबंध में एसीपी रविंदरपाल संधू का कहना है कि पुलिस आरोपी सोनू की तलाश कर रही है। गीता को घटना के कुछ समय बाद ही काबू कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पूजा ने थाने में शिकायत जरूर की थी और आरोपी सोनू की तलाश में छापेमारी भी की गई थी लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें