फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में विवाहिता की मौत, सात पर हत्या का केस

विज्ञापन
मृतक कविता देवी की फाइल फोटो। - फोटो : PATHANKOT
विज्ञापन
पठानकोट। गांव नरोट मेहरा में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। बयान के आधार पर पति रविंदर कुमार, ससुर बुई दास, सास माया देवी, देवर इंदा, देवर छिंदा, जेठ बिल्लू और अच्छी पर हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतका की पहचान नरोट मेहरा निवासी कविता देवी पत्नी रविंदर कुमार के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

मृतका की मां पठानकोट के मोहल्ला अमरूदां वाली झुग्गियां निवासी भोली देवी ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की शादी 16 साल पहले रविंदर से हुई थी। उसका पति और ससुराल परिवार बेटी को दहेज लाने के लिए तंग करता था। भोली ने बताया कि कई दिन से उनका दामाद टेंपो की मांग कर रहा था। डिमांड पूरी न होने के चलते ससुराल परिवार ने कविता की गला घोंटकर हत्या कर दी। वहीं, मृतका के भाई राजेश कुमार ने कहा कि उन्होंने कविता को गांव नरोट में ही साढ़े 5 लाख रुपये का मकान लेकर दिया था जिसकी मलकीयत कविता के नाम पर थी। ससुराल परिवार कविता से जबरदस्ती हस्ताक्षर करवाकर मकान बेचना चाहता था। शनिवार रात उसे फोन आया कि उसकी बहन की हालत खराब है। जब वह उसके ससुराल पहुंचा तो वह लोग उसका गला दबा रहे थे। भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन ने मरने से पहले बताया था कि उसके ससुराल परिवार ने उसका गला दबा दिया है। डीएसपी परमवीर सैनी ने बताया कि फिलहाल मृतका के मायके परिवार के बयान दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें