फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कुलगढ़ी के तहत गांव कस्सूबेगू में एक विवाहिता ने घरेलू कलह के चलते फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजपुर सिविल अस्पताल में पहुंचाया है। उधर, एसएचओ प्रेम नाथ ने बताया कि पारिवारिक सदस्यों से खुदकुशी संबंधी पूछताछ की जा रही है, फिलहाल मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। जांच के बाद ही मामला दर्ज करेंगे।
विज्ञापन

महल सिंह वासी गट्टी राजोके ने बताया कि ढाई साल पहले उनकी बेटी हरमीत कौर की शादी सतनाम सिंह वासी कस्सूबेगू के साथ हुई थी। हरमीत कौर की डेढ़ माह का एक बच्चा है। महल सिंह ने बताया कि हरमीत कौर व सतनाम सिंह दोनों ही मंगलवार को गांव गट्टी राजोके मिलने आए थे और रात को वापस चले गए थे। बुधवार की रात्रि को हरमीत कौर के ससुराल से उन्हें फोन आया कि हरमीत कौर ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। महल सिंह ने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि उसकी बेटी की मौत के कारणों का पता लगाया जाए।
सतनाम सिंह एक पांव से विकलांग है और पोस्ट आफिस में ठेके पर काम कर रहा है। पुलिस ने सतनाम सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। देर शाम तक पुलिस ने किसी के खिलाफ भी मामला दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें