स्थानीय संतोखपुरा इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत होने से मायके वालों ने खूब हंगामा किया। लड़की के मायके वालों ने जहां ससुराल वालों के खिलाफ जमकर रोष निकाला वहीं जब पुलिस ने पति व ससुर को हिरासत में ले लिया तो ससुराल वालों की तरफ से भी लोग पुलिस के खिलाफ गुस्सा निकालने लगे।
बहरहाल पुलिस ने पिता पुलिस की गिरफ्तारी नहीं डाली है। पुलिस ने ससुर, सास व पति के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। लड़की के पिता रमेश निवासी संतोखपुरा का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी लवली की शादी तीन साल पहले इलाके के युवक अरजिंदर निक्का से की थी। रमेश के मुताबिक अरजिंदर उनकी बेटी को काफी तंग किया जाता था और कई बार उसके साथ मारपीट भी की गई थी।
लवली चार दिन पहले सही सलामत मायके आई थी। वीरवार सुबह अरजिंदर का फोन आया कि लवली बीमार थी और अस्पताल में इलाजरत थी। उसकी मौत हो गई है। लवली के पिता रमेश व चाचा रॉकी का कहना है कि उनकी बेटी अगर दो दिन से अस्पताल में थी तो इसकी जानकारी उनको क्यों नहीं दी गई? उनका घर भी उसी इलाके में है, जिसमें लवली के ससुराल है। लड़की के परिवार वालों ने हंगामा किया और रोष व्यक्त किया।
मौके पर थाना तीन के एसएचओ जतिंदर सिंह पहुंचे, जिन्होंने पति अरजिंदर निक्का व ससुर को हिरासत में ले लिया लेकिन इस बीच इलाके के लोग जमा हो गए और पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन करने लगे। आखिरकार मामले में पुलिस ने बाप-बेटे की गिरफ्तारी नहीं डाली लेकिन केस दर्ज कर लिया।