फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिया के हक में उतरे भाजपाई

Sat, 28 May 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर
विज्ञापन
जालंधर में शनिवार को विधायक मनोरंजन कालिया के निवास पर पहुंचे उनके समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा कल्चरल सेल के प्रधान किशन लाल को पार्टी से निकालने के बाद शनिवार को भी पार्टी के भीतर जबरदस्त अभियान चला।
विज्ञापन


भाजपा के तमाम नेता पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के हक में उतर आए। उनके घर नेताओं का तांता लगा रहा। पार्टी के पूर्व जिला प्रधान रवि महेंद्रू, मंडल कैंट के प्रधान वरिंदर बंटी ने कहा कि किशन लाल शर्मा को पार्टी से निकालने के साथ ही उनकी पत्नी अनु शर्मा को भी पार्टी से निकाला जाए। वह अभी सचिव के पद पर तैनात हैं। बंटी ने कहा कि किशन लाल के कारण ही उनकी पत्नी को पार्टी में पद मिला था। 

भाजपा के एससी मोर्चा के प्रदेश महासचिव शीतल अंगुराल ने किशन लाल शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छेड़ दी है। उन पर गद्दार होने के आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देशभक्ति के जो कार्यक्रम करते हैं उसका सारा चंदा स्मैक माफिया और भूमाफिया से इकठ्ठा करते हैं। प्रदेश महासचिव शीतल ने कहा कि किशन लाल इतने ईमानदार हैं कि जिला भाजपा में महामंत्री बनने के लिए मनोरंजन कालिया के निवास पर गुहार लगा रहे थे। मना करने पर उन्हें बदनाम करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सुबह कई भाजपा नेताओं ने किशन लाल के घर के बाहर धरना देने का कार्यक्रम रखा था लेकिन कालिया ने तमाम नेताओं को इस बात के लिए मनाया कि इस तरह की घटिया राजनीति नहीं की जाएगी। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें