फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज अपहरण मामले में लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाने की प्रक्रिया शुरू

Thu, 02 Jul 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की हिदायतों पर पंजाब पुलिस ने शहर के बहुचर्चित मनोज कपूर अपहरण मामले में संदिग्ध आरोपियों के लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस केस को लेकर आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह की निगरानी में गठित विशेष जांच टीम ने मनोज कपूर के परिवार से यह टेस्ट करवाने के लिए संदिग्ध आरोपियों की सूची भी ली है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष 25 मई को अपह्त हुए मनी लोडर मनोज कपूर का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है और उसके परिवार ने इस केस को सीबीआई के हवाले करने की मांग को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर रखी है।


नीतू कपूर ने बताया कि दो दिन पहले ही विशेष जांच टीम के अधिकारियों ने उनके परिवार से लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाने के लिए संदिग्ध आरोपियों की सूची हासिल की है और यदि 20 जुलाई से पहले यह टेस्ट न करवाए गए तो वह मरणव्रत पर बैठ जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को लाई डिटेक्टर टेस्ट से काफी उम्मीदें बंधी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें