फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनहोल में कर रहा था सफाई, जहरीली गैस चढ़ने से मौत

Sun, 12 Jun 2016 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
मौत - फोटो : demo
विज्ञापन
शहर के बस्तीयात क्षेत्र में सीवरेज की सफाई कर रहे एक सीवरमैन की जहरीली गैस चढ़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद अकरम निवासी बिहार के रूप में हुई है। शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से जालंधर के बस्तियात क्षेत्र में सीवरेज की सफाई को लेकर एक प्राइवेट कंपनी को ठेके पर काम दिया गया है। रविवार को कंपनी का सीवरमैन मोहम्मद मैनहोल की सफाई का काम कर रहा था। इस दौरान जहरीली गैस चढ़ने की वजह से उसकी मौत हो गई

सीवरमैन की मौत पर पंजाब सफाई मजदूर यूनियन के प्रधान चंदन ग्रेवाल, सीवरमैन इंप्लाइज यूनियन के प्रधान पवन बाबा ने दुख प्रकट किया है। पवन बाबा ने कहा कि मृतक मोहम्मद अकरम प्राइवेट कंपनी में सीवरमैन का काम करता था। उसकी चार बेटियां हैं। उन्होंने मृतक के परिवार को प्रशासन से एक लाख की आर्थिक सहायता दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें