फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: फिरोजपुर में चीनी डोर बेचने वाला गिरफ्तार, 150 गट्टू बरामद

Wed, 04 Nov 2026 03:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। थाना पुलिस ने शहर में चीनी डोर बेचने के आरोप में दविंदर सिंह नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चाइनीज डोर के 150 गट्टू बरामद किए हैं।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, एएसआई गुरमीत सिंह अपनी पुलिस दल के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें एक मुखबिर से सूचना मिली। मुखबिर ने बताया कि फिरोजपुर शहर के मोहल्ला बावियां वाला निवासी दविंदर सिंह चीनी प्लास्टिक डोर बेचता है। वह बुधवार को ग्राहकों को डोर बेचने की तैयारी में था। पुलिस ने बताई हुई जगह पर दबिश देकर दविंदर सिंह को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से चीनी प्लास्टिक डोर के 150 गट्टू मिले।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन -फिरोजपुर पुलिस ने पकड़े चीनी डोर के गट्टू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें