फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में कार में चार लोग बैठाने पर व्यक्ति नामजद, जमानत पर रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। नाइट कर्फ्यू और सरकारी आदेशों की उल्लंघना पर पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। पठानकोट पुलिस ने कार में चार लोगों के बैठे होने पर कार चालक को नामजद किया है। सीएम के आदेश के बाद यह पहला मामला दर्ज किया गया है। सुजानपुर पुलिस ने लखनपुर से पठानकोट आ रहे कार सवार गुरदासपुर निवासी रणजोध सिंह पर मामला दर्ज किया है। उसकी कार में 4 लोग सवार थे।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने दुकानदारों पर भी सख्ती बढ़ा दी है। वीरवार देर शाम हलवाई की दुकान खुली रखने पर थाना सदर पुलिस ने राजपुरा निवासी सुनील कुमार को नामजद किया। तारागढ़ पुलिस ने गुजरा लाहड़ी निवासी शिंदू महाजन को करियाना की दुकान खोलने और शाहपुरकंडी पुलिस ने हार्डवेयर की दुकान खोलने वाले ढढवां निवासी इंदरपाल को काबू किया। वहीं, नरोट जैमल सिंह पुलिस ने नाइट कर्फ्यू में बिना वजह सड़क पर घूमते हुए जम्मू-कश्मीर के कठ़ुआ निवासी रोहित को काबू किया और मामला दर्ज किया। उपरोक्त सभी को जमानत पर रिहा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें