फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: दिल का दौरा पड़ने से अमेरिका में जालंधर के युवक की मौत, घर में छाया मातम

Wed, 04 Dec 2024 11:40 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

सुखविंदर सिंह सुक्खा पिछले 2 साल से अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में ड्राइवर का काम करता था। ड्राइवर बनकर ही वह अपने पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था। सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा को कल दिल का दौरा पड़ा था। जब उसे भर्ती कराया गया तो उसके दोस्त उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मृतक सुखविंदर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में पंजाब के जालंधर के 34 वर्षीय व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा जालंधर के खल्लेवाल गांव का रहने वाला था। सुक्खा 2 साल से अमेरिका में रह रहा था। वह परिवार का इकलौता कमाने वाला और दो बहनों का इकलौता भाई था। सुक्खा की मौत से पूरे इलाके में मातम पसर गया है। 
विज्ञापन


परिवार के मुताबिक सुक्खा पिछले 2 साल से अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में ड्राइवर का काम करता था। ड्राइवर बनकर ही वह अपने पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था। सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा को कल दिल का दौरा पड़ा था। जब उसे भर्ती कराया गया तो उसके दोस्त उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जब अमेरिका से परिवार को मामले की जानकारी दी गई। सुखविंदर शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी थे। साथ ही सुक्खा दो बहनों का भाई था। अब सुक्खा की मौत से परिवार काफी दुखी है। परिवार ने सरकार से शव को भारत लाने में मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें