फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरा में नशे का इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव हरदासा की तरफ से गुजरने वाली नहर के किनारे नशे का इंजेक्शन लगाते समय युवक की मौत हो गई। उसके हाथ से खून निकल रहा था और हाथ में सिरिंज थी।
विज्ञापन

गांव हरदासा निवासी दर्शन सिंह ने बताया कि नहर किनारे एक युवक जमीन पर पड़ा तड़प रहा था। उसके हाथ में सिरिंज थी और हाथ से खून निकल रहा था। उसने खुद को नशे का टीका लगाया था। एंबुलेंस बुलाकर उसे तुरंत अस्पताल भिजवाया गया जहां उसकी मौत हो गई। एएसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान गुरविंदर सिंह वासी गांव कालीए वाला के तौर पर हुई है। कानूनी कार्रवाई करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें