फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: जालंधर कपूरथला रोड पर निगम के ट्रक ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर

Mon, 16 Dec 2024 11:52 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

ओमप्रकाश का बेटा और बेटी विदेश में रहते हैं। वह घर से करियाने का सामान लेने बाजार जा रहे थे। तभी निगम के ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त एक्टिवा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में जालंधर कपूरथला रोड पर एनएचएस अस्पताल के पास ट्रक की चपेट में आने से एक्टिवा सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे के करीब की है। मृतक की पहचान ओम प्रकाश 65 निवासी राजनगर बस्ती बावा खेल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


ओमप्रकाश बस्ती बावा खेल की तरफ से कपूरथला चौकी जा रहा था। पीछे से आ रहे नगर निगम के ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। ट्रक का टायर सिर के ऊपर से निकलने से ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और एक्टिवा को कब्जे में ले लिया है। मृतक के भाई मेहर प्रकाश ने बताया कि ओमप्रकाश का बेटा और बेटी विदेश में रहते हैं। वह घर से करियाने का सामान लेने बाजार जा रहे थे। हादसे के बारे में उन्हें पुलिस ने बताया। थाना 2 के प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि ट्रक को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पारिवारिक सदस्यों के बयानों पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें