फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Jalandhar: घर लौट रहे बर्गर किंग कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत, कुछ ही दिन बाद जाना था कनाडा

Tue, 28 Jun 2022 12:31 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

हरजीत सिंह पठानकोट चौक स्थित बर्गर किंग में काम करता था और नाइट ड्यूटी कर जा रहा था इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। हरजीत सिंह कनाडा जाने के लिए साथ-साथ पढ़ाई भी कर रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के लम्मा पिंड-जंडू सिंघा रोड पर मंगलवार सुबह बर्गर किंग से काम कर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक को कुछ महीने बाद कनाडा जाना था। जानकारी के मुताबिक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान गांव मदारा निवासी हरजीत सिंह पुत्र तरसेम सिंह के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक पठानकोट चौक स्थित बर्गर किंग में काम करता था और नाइट ड्यूटी कर जा रहा था। रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों में हरजीत सिंह ने कनाडा जाना था। वह काम के साथ-साथ पढ़ाई भी कर रहा था। मृतक के परिजनों व बर्गर किंग के स्टाफ का रो-रोकर बुरा हाल था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल भेज दिया है। साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें