फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: ट्रेन के आगे कूदकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनाम ऊधम सिंह वाला। जाखल-लुधियाना रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक मानसिक रूप से परेशान रहता था। रेलवे स्टेशन सुनाम ऊधम सिंह वाला की जीआरपी चौकी के सहायक थानेदार सरबजीत सिंह ने बताया कि जाखल-लुधियाना रेलवे लाइन पर सुनाम शहर में फ्लाईओवर के पास जाखल से लुधियाना जा रही मालगाड़ी के आगे कूदकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बलवंत सिंह (52) पुत्र नेक सिंह निवासी गांव रोगला थाना दिड़बा के रूप में हुई है जो मानसिक रूप से परेशान था और दवा ले रहा था। मृतक की बेटी की शादी भी तय की हुई थी। सहायक थानेदार सरबजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के बेटे रछपाल सिंह उर्फ बंटी के बयानों के आधार पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें