संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई तेज की। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के निर्देश पर सदर नकोदर पुलिस ने चक कलां और चक वनाल में अभियान चलाया।
अवैध खनन में इस्तेमाल भारी मशीनरी और वाहन जब्त किए गए। पुलिस ने बीएनएस की धारा 303 और माइनिंग एक्ट की धारा 21 के तहत दो मामले दर्ज किए। इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह की अगुवाई में 2 पोकलेन, 3 टिप्पर, 1 ट्रैक्टर, 1 स्क्रैपर-लेवलर, 1 लोडर-शवेल और 1 जेसीबी मशीन जब्त हुई। दूसरे मामले में, गुरप्रीत सिंह उर्फ गेरा को मिंथा पुर से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर 1 जेसीबी मशीन, 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और 3 टिप्पर बरामद हुए। पुलिस जालंधर ग्रामीण क्षेत्र में अवैध खनन पर नजर रख रही है, दोषियों पर कार्रवाई जारी रहेगी। दोनों मामलों में आगे की जांच चल रही है।