जालंधर ग्रामीण पुलिस ने आदमपुर के चर्चित हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल भी बरामद की है। यह कार्रवाई एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के दिशा-निर्देशों और एसपी विनीत आहलावत, डीएसपी राजीव कुमार, सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर पुष्प बाली तथा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज कुमार की निगरानी में की गई।
घर के अंदर गोली मार की थी हत्या
पुलिस के अनुसार, गांव दरोली कलां निवासी 26 वर्षीय दविंदर सिंह उर्फ बाजा की मनप्रीत सिंह उर्फ गंगू के घर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे गांव की घेराबंदी कर सभी रास्तों को सील कर जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि वारदात के समय घर के अंदर पांच लोग मौजूद थे।