सेहत विभाग की टीम ने वीरवार को नवांशहर से मैगी के सैंपल भरे। जिला सेहत
अधिकारी डा. कुलवर्ण सिंह की अगुवाई वाली टीम की ओर से मोर, ईजी-डे, कोठी
रोड पर तीन दुकानों व स्लोह रोड पर दो दुकानों से मैगी के सैंपल लिए गए।
डा. कुलवर्ण सिंह ने बताया कि मोर व ईजी-डे ने मैगी के स्टाक को अपने
काउंटर से हटा दिया है। सैंपल आगे भेज दिए गए हैं। आने वाले दिनों में दूध व
दूध से बने पदार्थों के भी सैंपल लिए जाएंगे। इसके लिए विभाग की ओर से
आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस दौरान उनके साथ सेहत अधिकारी संगीता भी हाजिर
थीं।