फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीयू बवाल: हिंसा के बाद तनाव के बीच आज से 10 दिन के लिए रेगुलर क्लास सस्पेंड, मिड-टर्म परीक्षाएं भी टालीं

Mon, 28 Sep 2026 01:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर

सार

यूनिवर्सिटी का कहना है कि सभी छात्रों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए ये कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी में हंगामा, हिंसा और आगजनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्रों के हिंसक विरोध के बाद लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने 28 सितंबर से 10 दिनों के लिए रेगुलर क्लास सस्पेंड कर दी हैं और मिड-टर्म परीक्षाएं टाल दी हैं। यूनिवर्सिटी का कहना है कि सभी छात्रों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए ये कदम उठाए गए हैं। यूनिवर्सिटी ने जानकारी दी है कि...

  • 28 सितंबर, 2026 (सोमवार) से 10 दिनों की अवधि के लिए रेगुलर क्लास सस्पेंड रहेंगी
  • मिड-टर्म परीक्षाएं अगली सूचना तक टाल दी गई हैं। परीक्षा का नया शेड्यूल UMS के जरिए अलग से बताया जाएगा
  • छात्र चाहें तो अपने माता-पिता/अभिभावकों से सलाह करके इस 10 दिन की अवधि में अपने घर जा सकते हैं
  • जो छात्र यहीं रहेंगे, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने हॉस्टल/रहने की जगह के अंदर ही रहें और अपनी सुरक्षा के लिए बिना वजह बाहर न निकलें या किसी भी अशांति वाली गतिविधि में शामिल न हों
  • छात्रों से अनुरोध है कि वे शांत रहें, आधिकारिक निर्देशों का पालन करें और आगे की सभी जानकारी के लिए UMS के जरिए जुड़े रहें


एलपीयू में 10 दिन, चितकारा यूनिवर्सिटी में चार दिन की छुट्टी
देर रात लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) प्रबंधन ने एडवाइजरी जारी कर छात्रों को सावधान रहने की हिदायत दी। प्रबंधन ने कहा कि कैंपस के बाहर होने वाली किसी भी घटना के लिए संबंधित छात्र स्वयं जिम्मेदार होंगे। मौजूदा हालात को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने 10 दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


उधर, चितकारा यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने भी चार दिन के लिए छुट्टी घोषित कर दी है। यूनिवर्सिटी के बाहर पुलिस बल तैनात है। देर रात पुलिस अधिकारियों और छात्रों के बीच बैठक हुई, जिसमें छात्रों की मांगों और चिंताओं पर चर्चा की गई। प्रबंधन ने बताया कि पुलिस अधिकारियों की ओर से छात्रों को आश्वस्त किया गया, जिसके बाद छात्र संतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन


इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने स्थिति की समीक्षा करते हुए चार दिन की छुट्टी का फैसला लिया। प्रबंधन का कहना है कि किसी प्रकार की अफवाह फैलने से रोकने और शैक्षणिक माहौल सामान्य बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें