फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर की महिला एजेंट ने की ठगी, जाली वीजा थमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाली महिला एजेंट के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कर लिया गया है। महिला ने चंडीगढ़ और कुराली के दो युवकों के साथ ठगी की है, जिसके बाद केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि महिला ट्रेवल एजेंट ने युवकों को सिंगापुर भेजने के नाम पर उनसे 5.20 लाख की ठगी की है। पुलिस ने आरोपी लवनीत कौर निवासी तलवण के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में चंडीगढ़ के निहाल पठानिया और शुभम शुक्ला निवासी कुराली ने बताया कि उनके किसी जानकार ने उन्हें ट्रेवल एजेंट का काम करने वाली लवनीत कौर से उन्हें मिलाया था, जिसके बाद दोनों युवकों को वर्क परमिट पर सिंगापुर भेजने के लिए 6.20 लाख में सौदा हुआ। पैसे मिलने के बाद महिला ने पीड़ितों को फर्जी वीजा थमा दिया। वीजा लेकर जब पीड़ित एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें वीजा के फर्जी होने की जानकारी मिली। इसके बाद पीड़ितों ने आरोपी महिला से संपर्क कर पैसे वापस मांगे, लेकिन महिला टालमटोल करने लगी।
मामला पुलिस के पास पहुंचा तो आरोपी महिला ने पीड़ितों को एक लाख रुपये लौटा दिए। इस दौरान दोनों ही पक्षों में राजीनामा भी हुआ। राजीनामा के आधार पर बाकी के पैसे देने में महिला टालमटोल करने लगी। इसके बाद थक हार कर पीड़ितों ने मामले की शिकायत दोबारा पुलिस से की। पुलिस ने मामले की जांच और राजीनामे को आधार बनाते हुए आरोपी महिला के खिलाफ जालसाजी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। डीसीपी गुरमीत सिंह का कहना है कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें