पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने डीएवी यूनिवर्सिटी में युवाओं से श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
डीएवी विश्वविद्यालय में श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत को समर्पित एक सेमिनार को संबोधित करते हुए, कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने मानवता के कल्याण और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अद्वितीय बलिदान दिया, जिसकी मिसाल दुनिया में कहीं नहीं मिलती।
इस अवसर पर उन्होंने गुरु साहिब, भाई मति दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी की शहादत पर प्रकाश डाला। मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार गुरु साहिब के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
विज्ञापन
राज्य के सभी जिलों में श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और शहादत पर आधारित प्रकाश और ध्वनि शो आयोजित किए जा रहे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से चार नगर कीर्तन भी निकाले जा रहे हैं।
एक नगर कीर्तन 19 नवंबर को गुरुद्वारा छेवीं पातशाही श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर) से और बाकी तीन नगर कीर्तन फरीदकोट, बठिंडा और गुरदासपुर से निकाले जाएंगे। इनमें से एक नगर कीर्तन 20 नवंबर को गुरदासपुर से शुरू होकर 21 नवंबर को जालंधर में प्रवेश करेगा और 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब के लिए रवाना होगा। उन्होंने बताया कि नगर कीर्तन 21 नवंबर को जालंधर में रुकेगा।