फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कॉलेज में शुरू होने वाले पाठ्यक्रमों की सूची तैयार

विज्ञापन
अबोहर का सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जिसमें शुरू होगा डिग्री कालेज। - फोटो : ABOHAR
विज्ञापन
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में स्थापित सरकारी डिग्री कॉलेज में पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रमों की सूची तैयार हो गई है। कार्यकारी एसडीएम जसपाल सिंह बराड़ ने सूची डिप्टी कमिश्नर को भेजकर इन कोर्सों को क्षेत्र के विद्यार्थियों की मांग बताया है।
विज्ञापन

कार्यकारी एसडीएम बराड़ ने डीसी को भेजे गए पत्र में कहा है कि पिछले सप्ताह सहायक डीपीआई (कॉलेज) डॉ. गुरदर्शन सिंह बराड़ ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के उस हिस्से का दौरा किया था, जहां सरकारी डिग्री कॉलेज चलाया जाएगा। इसके बाद उन्होंने कॉलेज का पूरा नक्शा देखा और इलाके के विद्यार्थियों की मांग के अनुसार पाठ्यक्रमों की सूची मांगी थी।
एसडीएम ने बताया कि विद्यार्थियों ने नए डिग्री कॉलेज में बीए के अलावा बीएसी, बीकॉम, बीएससी एग्रीकल्चर, बीबीए, बीपीईडी, एमए इंग्लिश, पंजाबी, हिंदी, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र तथा एमकॉम आदि के पाठ्यक्रम शुरू करवाने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि ये पाठ्यक्रम शुरू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा और उच्च शिक्षा के लिए निजी कॉलेजों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें