फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ से पंजाब में शराब तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, 309 पेटी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ की पुलिस ने चंडीगढ़ से शराब तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 309 पेटी शराब बरामद की है। सस्ते रेट पर यह शराब लेकर आए कैंटर ड्राइवर को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। यह शराब चंडीगढ़ में कहां से लोड की गई और आगे किसे डिलीवरी दी जानी थी। इसकी बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि शुक्रवार सुबह सीआईए की टीम चौगिट्टी चौक पर गश्त कर रही थी। इस दौरान पता चला कि मोगा में गिल पैलेस के पास अंगतपुरा का रहने वाला सुखविंदर सिंह उर्फ सोढ़ी कैंटर शराब की खेप लेकर आ रहा है। आरोपी चंडीगढ़ से शराब लाकर जालंधर के आसपास के इलाकों में सप्लाई देने वाला है। पुलिस ने तुरंत आरोपी के खिलाफ थाना रामा मंडी में केस दर्ज कर लिया। इसके बाद एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर गौतम गोविंद बैंस की मौजूदगी में लम्मा पिंड चौक पर नाकाबंदी कर कैंटर को रोक शराब बरामद की गई।
मोगा के अंगतपुरा के सुखविंदर सोढ़ी से पुलिस ने चार किस्म की व्हिस्की बरामद की है। जिस पर फॉर सेल इन चंडीगढ़ का स्टीकर लगा हुआ है। डीसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि वह 35 साल से ड्राइवरी कर रहा है। पुलिस उससे सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि पता चल सके कि पंजाब में अवैध शराब किन किन लोगों को सप्लाई की जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें