संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। कर्मजीत कौर पत्नी साहिब सिंह निवासी गांव महिला वाला ने पुलिस को बताया है कि दो अक्तूबर की रात को 9:30 बजे का समय था। उनके पति साहिब सिंह, सास दलबीर कौर, ससुर गुरचरण सिंह और जेठ गोपाल सिंह अपने घर के बाहर मौजूद थे। इतने में गांव निवासी गुरदीप सिंह उसकी दोनों बहनें, शभो नीतू रिश्तेदार सुच्चा सिंह निवासी गांव उग्र औलख, अमनदीप सिंह निवासी गांव उग्र औलख उनके घर के बाहर आए। जगह को लेकर विवाद चल रहा है। इस बात पर उनके साथ झगड़ा करने लगे। हथियारों के साथ उनकी पिटाई की। गुरदीप सिंह ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। उनकी सास की बाजू में गोली लगी और वह घायल हो गई। आरोपी मौका से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।