फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: बारिश से भूस्खलन, बाइक चालक और काॅलेज बस आई चपेट में, दो घायल

Mon, 11 Aug 2025 10:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। जिले में रूक-रूक कर हो रही बारिश के कारण जहां पहाड़ों पर लैंड स्लाइडिंग हो रही है, वहीं सोमवार की सुबह करीब 8 बजे पठानकोट के साथ लगते क्षेत्र डमटाल की पहाड़ियों से भी एक बड़ी चट्टान गिरकर पठानकोट-जालंधर नेशनल हाइवे पर आ गिरी।
इसकी चपेट में एक पठानकोट के एएंडएम काॅलेज की बस और मोटरसाइकिल सवार दो लोग आ गए। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दोनों लोग घायल हो गए। पहाड़ का मलबा गिरते देख वहां से गुजरने वाले लोग एकदम से सहम गए और किसी महफूज जगह जाकर खड़े हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत एसएसएफ टीम को दी और उन्होंने घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं, बस हादसाग्रस्त होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर जा चढ़ी व उसके कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत की बात यह रही कि किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। एसएसएफ के कांस्टेबल मनिंद्र सिंह ने बताया कि उनको जैसे ही भूस्खलन की सूचना मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और मोटरसाइकिल सवार दोनों घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। कहा कि इस चट्टान से टकराने से एक काॅलेज बस भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं, उन्हें दूसरी बस से स्कूल काॅलेज भेजा गया। जांच में पाया गया कि काॅलेज की बस की फिटनेस एक्सपायर हो चुकी थी।

फोटो: 02 चट्टान के साथ टकराने के बाद डिवाइडर पर चढ़ी बस।
फोटो: 02पी01 पहाड़ के मलबे की चपेट में आया मोटरसाइकिल हादसाग्रस्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें