फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क के पास बैठने को जगह देने की मांग

Wed, 04 May 2016 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
मुक्त सर के गुरु गोबिंद सिंह पार्क के सामने नारेबाजी करते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाबा जीवन सिंह मिस्त्री मजदूर यूनियन ने जिला प्रशासन से कोटकपूरा रोड पर स्थित गुरु गोबिंद सिंह पार्क के मुख्य गेट के पास उनके बैठने के लिए जगह देने की मांग की है।
विज्ञापन


वक्ताओं ने बुधवार को हुई बैठक के दौरान बताया कि यह जगह काफी साल पहले नगर काउंसिल की ओर से उन्हें दी गई थी। इसका तत्कालीन नगर काउंसिल प्रधान मंगत राम शर्मा ने नींव पत्थर रखा था, लेकिन बाद में इस जगह पर रेडक्रॉस सोसाइटी ने दीवार निकालकर कब्जा कर लिया।

अब मिस्त्री-मजदूरों को सड़क पर ही बैठना पड़ता है। उन्हें सड़क पर ही भटकना पड़ता है। इस वजह से कई बार हादसे भी हो चुके हैं। इस मौके पर प्रधान अजमेर सिंह, उप प्रधान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें