फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: फरीदकोट में मजदूर की हत्या, सड़क किनारे मिला शव

Sat, 19 Sep 2026 05:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदकोट। फरीदकोट में शनिवार सुबह सादिक रोड पर एक मजदूर का शव मिला। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान बाजीगर बस्ती निवासी निर्मल सिंह के रूप में हुई है। वह अनाज मंडी में मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वह रोजाना की तरह काम पर गया था। देर रात तक घर न लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान परिवार को सादिक रोड पर शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर परिवार ने शव की पहचान निर्मल सिंह के रूप में की। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। निर्मल सिंह के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया था। पुलिस ने मृतक के बेटे नवदीप सिंह के बयान के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें