संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। मोगा के दोसांझ रोड नानक पूरा मोहल्ला पर शुक्रवार की सुबह मजदूरी करने आए गांव बुगीपुरा के निवासी मजदूर 28 वर्षीय जग्गा सिंह की मौत हो गई। दोसांझ रोड पर एक घर बन रहा था, मालिक कुछ मजदूरों को काम के लिए लेकर आए थे और जगा सिंह काम करते करते बाथरूम चला गया जब कुछ देर बाद नहीं आया तो उसके साथी मजदूर उसे देखने के लिए आसपास गए तो एक खाली प्लाॅट में उसका शव मिला।
मौत के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका। मौक पर डीएसपी सिटी वरिंदर सिंह पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोगा सरकारी अस्पताल मोर्चरी में समाजसेवा सोसाइटी की मदद से पहुंचाया गया।
इस मामले में मोगा डीएसपी सिटी वरिंदर सिंह ने बताया कि जग्गा सिंह जोकि गांव बुगीपुर के रहने वाला है, उनके साथ और दो साथी मोगा के दोसांझ रोड नानकपुरा मोहल्ला पर एक घर में मजदूरी करने आए थे। काम करते समय जग्गा सिंह बाथरूम के लिए गए और यहां उनकी मौत हो गई। लगता है या तो गर्मी के कारण या हार्ट अटैक होने के कारण इसकी मौत हुई है बाकी परिवार के बयान के मुताबिक 174 की कार्रवाई करके शव को परिवार के हवाले कर दिया गया।