फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली धरने से लौटे कोटकपूरा के युवा किसान की मौत

विज्ञापन
मृतक संदीप सिंह की फाइल फोटो - फोटो : FARIDKOT
विज्ञापन
नजदीकी गांव कोठे वडि़ंग के एक युवा किसान की दिल्ली धरने से लौटने पर मौत हो गई। दिल्ली धरने में शमूलियत के दौरान संदीप सिंह (22)पुत्र गुर बूटा सिंह के पेट में इंफेक्शन हो गया था। इसके चलते वह दिल्ली से लौट आया। इलाज करवाया गया लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। बाद में उसे बठिंडा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां से लुधियाना और बाद में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां शनिवार रात उसकी मौत हो गई। रविवार को गांव में उसका धार्मिक रीति रिवाज से अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले में गांव के पूर्व सरपंच कुलदीप सिंह ने कहा कि साधारण किसान परिवार से संबंधित संदीप सिंह के परिवार की आर्थिक हालत अच्छी नहीं है। किसान आंदोलन के कारण परिवार ने अपना नौजवान बेटा खो दिया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह परिवार को कम से कम 10 लाख मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी प्रदान करें। परिवार के रिश्तेदार अमन वडि़ंग व कीरती किसान यूनियन के नेता सरदूल सिंह ने भी संदीप सिंह की मौत के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें