फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में चला एंटी टनल सर्च ऑपरेशन

विज्ञापन
पठानकोट के बमियाल सेक्टर में सर्च ऑपरेशन चलाते जवान। - फोटो : PATHANKOT
विज्ञापन
पठानकोट। जिले के बमयिाल सेक्टर से सटे कठुआ के पानसर में भारत-पाक सीमा के पास सुरंग मिलने की घटना के बाद पठानकोट पुलिस और बीएसएफ सतर्क है। पठानकोट को हाई अलर्ट पर रखा गया है। रविवार को बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त तौर पर एंटी टनल सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन

कठुआ के पानसर और पठानकोट के बमियाल के बीच 8-10 किमी की दूरी है। इससे पहले 13 जनवरी को भी कठुआ के हीरानगर बबिया सेक्टर में सुरंग मिली थी। भारत-पाक सीमा से सटा बमियाल सेक्टर अति संवेदनशील माना जाता है। रविवार को पुलिस, बीएसएफ और घातक कमांडो टीम ने उज्ज दरिया के किनारे से लेकर जीरो लाइन के पास वाले खेतों में सर्च ऑपरेशन चलाया। जवानों ने खंडहर और बॉर्डर एरिया के आसपास गुज्जर डेरों पर भी पड़ताल की और हिदायत दी कि बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की पुलिस को तुरंत सूचना दें। रविवार को चलाए गए सर्च में कोई संदिग्ध वस्तु या सुरंग नहीं मिली है।
एसएसपी पठानकोट गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा कड़ी करने के लिए एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) का स्पेशल कमांडो दस्ता पठानकोट पहुंच चुका है। सीमावर्ती इलाकों के अलावा शहरी क्षेत्र में भी नाकों की संख्या बढ़ाई गई है। कठुआ में सुरंग मिलने के बाद पठानकोट के सीमावर्ती गांवों में एंटी टनल सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। पठानकोट में एसओजी कमांडो के अलावा 500 पुलिस कर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें