फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुर्ज जवाहर सिंह से कोटकपूरा तक निकाला खालसा मार्च, बंदी सिंहों की रिहाई, बेअदबी और गोलीकांड का मांगा इंसाफ

विज्ञापन
कोटकपूरा के मुख्य चौक में खालसा मार्च के समापन पर धरना देते सिख संगठन। - फोटो : FARIDKOT
विज्ञापन
फरीदकोट। ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन की अगुवाई में सिख संगठनों ने खालसा मार्च निकाला। बंदी सिंहों की रिहाई, बरगाड़ी बेअदबी मामले व उससे जुड़ी बहिबल कलां व कोटकपूरा गोलीकांड की घटनाओं में इंसाफ के लिए गांव बुर्ज जवाहर सिंह से लेकर कोटकपूरा के मुख्य चौक तक यह मार्च निकाला गया। मार्च की अगुवाई पंच प्यारों ने की, जिसमें दमदमी टकसाल नेता जत्थेदार भाई अमरीक सिंह अजनाला, पंथक नेता गुरदीप सिंह बठिंडा, जसकरण सिंह काहन सिंह वाला ,दलेर सिंह डोड सहित अन्य नेताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

खालसा मार्च का आगाज गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के उसी गुरुद्वारा साहिब से किया गया जहां से साल 2015 में सबसे पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पावन स्वरूप चोरी किया गया था। इस मौके पर जत्थेदार भाई अमरीक सिंह अजनाला ने कहा कि बेअदबी की घटना के बाद पंजाब में तीन मुख्यमंत्री बदल चुके हैं। अब चौथी सरकार आ चुकी है, लेकिन अभी तक इंसाफ नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें