फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ना समय की मुख्य जरूरत : विधायक

Mon, 02 Nov 2026 10:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद फुटबॉल कप का शानदार आगाज, गोल्डी कंबोज ने किया उद्घाटन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जलालाबाद। गांव डबवाला कलां के खेल स्टेडियम में जलालाबाद फुटबॉल कप का शानदार आगाज हुआ। हलका विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन कर ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को स्वस्थ रखने के साथ अनुशासन और टीम भावना भी सिखाते हैं। विधायक ने युवाओं को नशे व सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए खेल से जोड़ने पर जोर दिया। सीएम मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा दे रही है। खेडां वतन पंजाब दीयां जैसी पहल से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिल रहे हैं। विधायक ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने और पंजाब का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के प्रयास जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन


कैप्शन: गांव डबवाला कलां के खेल स्टेडियम में जलालाबाद फुटबॉल कप के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों के साथ विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें