कपूरथला। कपूरथला के युवक की आस्ट्रेलिया में सड़क हादसे में मौत हो गई। पटेल नगर कॉलोनी वासी रमनदीप घुम्मन लगभग 12 वर्ष पहले रोजी-रोटी कमाने के लिए ऑस्ट्रेलिया गया था। गत दिवस रमनदीप घुम्मन की ऑस्ट्रेलिया में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। मृतक के भाई प्रभ घुम्मन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उसका बड़ा भाई पिछले 12 वर्षों से ऑस्ट्रेलिया में स्थायी रूप से रह रहा था। उनका बीती रात कार हादसा हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले की जांच ऑस्ट्रेलियाई पुलिस की ओर से की जा रही है।