लुधियाना। नशापूर्ति के साथ साथ शार्टकट तरीके से पैसा कमाने के लिए हेरोइन तस्करी करने वाले एक आरोपी को थाना डिविजन दो की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महानगर के नामी गैंगस्टर पंकज राजपूत से हेरोइन की खेप लेकर सप्लाई करता था। आरोपी को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया जब आरोपी अपने बाइक पर सवार होकर किसी को हेरोइन की खेप देने के लिए जा रहा था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 120 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस मामले में डाबा रोड निवासी बिंदर कुमार के खिलाफ थाना डिविजन दो की पुलिस ने नशा तस्करी का मामला दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जांच अधिकारी एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।