फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा कैफे गोलीबारी: कनाडा में 2 आरोपी पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जालंधर। कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर गोलीबारी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ब्रिटिश कोलंबिया की प्रांतीय जबरन वसूली निरोधक टास्क फोर्स ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान 22 वर्षीय प्रदीप सिंह और 22 वर्षीय सवीर खान के रूप में हुई है।
दोनों को कनाडा के सरे शहर से पकड़ा गया है। उन पर गोलीबारी से जुड़े आपराधिक आरोप लगाए गए हैं और वे हिरासत में हैं। कपिल शर्मा ने जुलाई 2025 में सरे में अपना कप्स कैफे शुरू किया था। कैफे खुलने के कुछ ही दिनों बाद यह हमलावरों के निशाने पर आ गया। इस कैफे पर 10 जुलाई, 7 अगस्त और 16 अक्तूबर 2025 को तीन बार गोलीबारी हुई थी। तीसरी घटना के समय कैफे बंद था पर अंदर मौजूद दो कर्मचारी सुरक्षित बच गए। पुलिस ने इन घटनाओं को जबरन वसूली से जुड़ी हिंसा के तौर पर जांचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में भी हुई गिरफ्तारी
ताजा गिरफ्तारी में पकड़े गए आरोपियों पर 12 अक्तूबर 2025 को सरे में एक मकान पर हुई गोलीबारी में भी शामिल होने का आरोप है। इस मामले में पहले भी भारत में एक गिरफ्तारी हो चुकी है। नवंबर 2025 में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने लुधियाना से बंधु मान सिंह सेखों को पकड़ा था। उसे गोलीबारी की साजिश का कथित मुख्य रणनीतिकार बताया गया था। इस घटना ने कनाडा में भारतीय मूल के कारोबारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें