फिल्लौर में प्रदर्शनकारी ज्वेलरों पर लाठीचार्ज करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
सोने पर एक्साइज ड्यूटी लगाने का विरोध अब उग्र होता जा रहा है। शनिवार को नेशनल हाइवे नंबर वन पर फिल्लौर टोल प्लाजा पर धरना देने पहुंचे सुनारों को पुलिस ने लाठियां पटककर खदेड़ दिया। इस पर सुनारों ने रोष प्रदर्शन किया।
सुनार जालंधर, फगवाड़ा, लुधियाना से आए थे और फिल्लौर पर टोल प्लाजा बंद करवाना चाहते थे। जैसे ही उन्होंने धरना लगाया पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज के बाद हाईवे से सुनार हट गए। इस दौरान दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाइवे पर जाम लग गया। करीब तीन घंटे तक यातायात सामान्य हो सका।