फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में ज्वेलरों ने निकाला कैंडल मार्च

Mon, 21 Mar 2016 08:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जालंधर
विज्ञापन
जालंधर में एक्साइज ड्यूटी के विरोध में कैंडल मार्च निकालते ज्वेलर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में देश भर में चल रही ज्वेलरों की हड़ताल खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इस हड़ताल को खुलवाने के लिए न तो सरकार कोई कदम उठा रही है और न ही ज्वेलर अपने फैसले से टस से मस हो रहे हैं। इस हड़ताल से सरकार को रोजाना करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद सरकार इस मुद्दे को सुलझाने में गंभीरता नहीं दिखा रही है।
विज्ञापन


ज्वेलर की यह हड़ताल सोमवार को 19वें दिन में प्रवेश कर गई। इस दौरान महानगर के सभी ज्वेलरों ने इकट्ठे होकर कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च हनुमान चौक, फुल्लांवाला चौक, बस्ती शेख बाजार, रैणक बाजार, सैदां गेट, लव कुश चौक, कंपनी बाग से होकर हनुमान चौक में आकर समाप्त हुआ।

इस मार्च के दौरान सभी ज्वेलरों ने हाथों में कैंडल पकड़कर सरकार के इस फैसले का विरोध जताया। इस दौरान ज्वेलरों ने सरकार को एक्साइज ड्यूटी को वापस लेने की अपील की। स्वर्णकार संघ के प्रधान हरजीत सिंह, द जालंधर सराफा एसोसिएशन के प्रधान नरेश मल्होत्रा, सचिव राजेश कपूर ने कहा कि सरकार ने यह एक्साइज ड्यूटी लगाकर ज्वेलर के काम को खत्म करने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार इस एक्साइज ड्यूटी लगाने के फैसले को वापस नहीं लेती है, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें