फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोशी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें बादल : कैप्टन

Thu, 15 May 2014 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के पूर्व सीएम और अमृतसर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम प्रकाश सिंह बादल से मांग की है कि वह निकायमंत्री अनिल जोशी को कैबिनेट से बर्खास्त करें।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि जोशी झूठे केस दर्ज करवाकर खुद पर दर्ज मामलों का समझौता करवाने की कोशिश कर रहे हैं। जोशी जमीन को हड़पने से लेकर दोहरे वोट के चक्कर में फंसे हुए हैं और ऐसे में वह विरोधी पक्ष पर झूठे केस दर्ज करवा रहे हैं।



कैप्टन अमरिंदर सिंह बुधवार रात को जालंधर आए थे। कैप्टन होटल रेडिसन के मालिक गौतम कपूर के माडल टाऊन स्थित आवास में रुके थे। वीरवार सुबह उन्होंने पत्रकारों से बात की और कहा कि पंजाब के बारे में जो पोल सर्वेक्षण आ रहे हैं, वह ठीक नहीं है। पंजाब में आम आदमी पार्टी को मिल रहे वोट पर कैप्टन ने कहा कि आप ने शहरों में जो वोट लिया है, उससे कांग्रेस को नुकसान हो सकता है लेकिन आप को गांवों में भी काफी वोट पड़ने की बातें आ रही हैं, जिसका सीधा नुकसान शिअद को है। कैप्टन ने कहा कि आप का हाल पीपीपी जैसा ही होगा। संगरूर से प्रत्याशी भगवंत मान पर कटाक्ष करते हुए कैप्टन ने कहा कि क्या वह लोकसभा में जाकर चुटकले सुनाएंगे। लोगों के हित व विकास की बातों को करना होगा, चुटकुले सुनाने से संसद नहीं चलती।
विज्ञापन




राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को सुनाई गई धार्मिक सजा पर कैप्टन ने कहा कि मजीठिया को काफी नर्म सजा सुनाई गई है। मजीठिया क्रिमनल माइंडेड है, जिसने ड्रग और शराब पर कब्जा जमा रखा है। कैप्टन ने कहा कि उनको ऐसी सूचनाएं मिल रही थी कि जोशी और मजीठिया मतगणना के दौरान धक्केशाही कर सकते हैं, इसलिए वह खुद अमृतसर जा रहे हैं और वहां पर अतिरिक्त बल लगाने के लिए भी चुनाव आयोग को कहा गया है और आयोग वहां पर अतिरिक्त सुरक्षा बल लगा भी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें